निगम की कच्चा माल लौह योजना

अनु क्रम विषय डाउनलोड
1. MONTHLY PROGRESS REPORT- MARCH, 10 (R.M.FERROUS) डाउनलोड

 

निगम द्वारा प्रदेश में स्थित विभिन्न लघु औद्योगिक इकाईयों को कच्चे माल के रूप में विभिन्न प्रकार का लौह एवं इस्पात मुख्य उत्पादनकर्ता स्टील – यथोरिटी आफ इंडिया तथा राष्ट्रीय इस्पात निगम से क्रय करके उपलब्ध कराता है। निगम को भारत सरकार से प्रतिवर्ष जे०पी०सी० इलीकेशन के अन्तर्गत लौह एवं इस्पात का आबंटन प्राप्त होता है। इस आबंटन के अन्तर्गत क्रय किये जाने वाले लौह एवं इस्पात के विभिन्न आईटमों का रू० 550/- प्रति मै० टन की दर से छूट प्राप्त होती है निगम को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से उक्त भारत सरकार के आबंटन पर क्रय के समय व्यापार कर की छूट होती है तथा जब निगम द्वारा उक्त माल इकाईयों को विक्रय किया जाता है तब व्यापार कर की वसूली की जाती है। निगम द्वारा वर्तमान में तीन कच्चा माल भण्डारों 1- गाजियाबाद 2- कानपुर 3- आगरा से लौह एवं इस्पात का व्यापार किया जा रहा है। निगम द्वारा जब मुख्य उत्पादनकर्ता से लौह एवं इस्पात क्रय किया जाता है उस समय निगम को मुख्य उत्पादनकर्ता द्वारा रू० 550.00 प्रति मै० टन घटाकर माल उपलब्ध कराया जाता है उक्त माल को निगम द्वारा जब इकाईयों को विक्रय किया जाता है तब रू० 550.00 तथा व्यापार कर 2% अथवा 4% जोड कर विक्रय मूल्य निर्धारित किया जाता है उक्त कार्य को करने के लिए निगम द्वारा समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। गाजियाबाद में मै०डी०वी० स्टील, कानपुर में मै० धातु इस्पात प्रा०लि० एवं आगरा में मै० देवराहा स्टील समस्वयक के रूप में नियुक्ति हैं निगम एवं समन्वय के मध्य एक अनुबन्ध निस्पादित किया जाता है जिसके अनुसार समन्वय को बाजार की माँग के अनुसार माँग निगम में प्रस्तुत की जाती है निगम द्वारा उसी के अनुसार मुख्य उत्पादन कर्ता से माल की माँग की जाती है। समन्वयक द्वारा इकाईयों से माल का मूल्य निगम में जमा कराया जाता है जिससे कि निगम द्वारा मुख्य उत्पादनकर्ता से माल क्रय किया जाता है तथा उसके उपरान्त रू० 550.00 तथा व्यापार कर विभाग को भुगतान कर दी जाती है। निगम को जे०पी०सी० से प्राप्त होने वाली रू० 550/- मै० टन बचती है जिससे कि निगम द्वारा ट्रांसपोर्टशन तथा अन्य प्रशासनिक व्ययों को वहन किया जाता है निगम द्वारा उक्त कार्य में अपनी पूंजी का वहन नहीं किया जाता है।

विगत वर्ष 2009-10 में निगम द्वारा 40750.00 मै० टन लौह एवं इस्पात का व्यवसाय किया गया तथा चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में माह अगस्त 2010 तक 12027.62 मै० टन लौह एवं इस्पात का व्यवसाय किया जा चुका है।